वहाँ उपस्थित लोग कहने लगे कि जब आप लोग सत्ता में थे तो आप लोगों ने जो विकास कार्य कराया था वही आज तक केवल दिख रहा है,जबकि वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा गांव में कोई भी विकास कार्य नही कराया गया,और ना ही वर्तमान भाजपा के जनप्रतिनिधि गांव में आते हैं।
आज पिपरा तिवारी में देखते ही देखते भीड़ बढ़ने लगी,वहाँ उपस्थित लोग उनके घर चलने की जिद करने लगे।
तब मैंने कहा कि कहीं एक जगह सभी लोग बैठते हैं तो वहां के लोगों ने एक जगह बैठने की व्यवस्था किया,और एक चौपाल लगाया।
जहाँ मैंने चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों से तत्काल कॉल पर बात करके निस्तारण करने को कहा।
जब जनता ने हम लोगों को 2012 में अवसर दिया तो हम लोगों ने ग्रामसभा पिपरा तिवारी को लोहिया ग्राम में चयनित करके गांव में सड़क,नाली और बिजली के विकास कार्यों को कराने का काम किया था।
इसी बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि जो सड़क-नाली हम लोगों ने बनवाया था,आज वर्तमान भाजपा सरकार में उनकी मरम्मत तक नही हो पा रहा है।
तब मैंने कहा कि अगर आप लोगों ने 2022 में फिर से हमें अवसर दिया तो पिपरा तिवारी गांव में सभी छुटे विकास कार्यों को पूरा करते हुए,गांव को विकास से जोड़ने का काम किया जाएगा।
और आप सब की हर समस्या को समाधान करने में कोई भी विलम्ब नही होगा, मेरा जीवन आप सब की सेवा के लिए समर्पित है।
1 Comments
Neta wahi jo dusron ka dard samjhe. Apki har varg ke logon k sath samanjasya bna ke chalna sabit karta hai ke ap sahi maene me ek neta hain... Apne raajniti ki paribhasha ko badal k rakh diya.
ReplyDeleteJAI HONA NISCHIT HAI, VIJAY TO APKE NAAM ME HAI.