Looking For Anything Specific?

भाजपा सरकार के कार्यशैली से उत्तर प्रदेश सहित हाटा विधानसभा की जनता पूरी तरह से त्रस्त - रणविजय सिंह मोहन

भाजपा सरकार के कार्यशैली से उत्तर प्रदेश सहित हाटा विधानसभा की जनता पूरी तरह से त्रस्त - रणविजय सिंह मोहन 

कुशीनगर जनपद के हाटा विधानसभा के ग्रामसभा बगरादेऊर में मेरे नेतृत्व में चौपाल का आयोजन हुआ,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आदरणीय श्री राधेश्याम सिंह जी रहे।

हाटा विधानसभा के ग्रामसभा बगरादेऊर में जब हम लोगों पहुँचे तो नौजवानों-बुजुर्गों और महिलाओं-बच्चों में गजब का उत्साह देखने मिला,सभी लोग स्वागत करना चाहते थे।वहाँ उपस्थित लोग कहने लगे कि केवल यही लोग गांव में आते हैं, और भाजपा के जनप्रतिनिधि गांव में नही आते हैं।
हम लोगों ने चौपाल के माध्यम से गांव के लोगों से बातचीत किया और उनकी समस्याओं को सुना,जिसमें गांव के कई लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया,अधिकतर प्रशासन से सम्बंधित समस्याओं का निदान सम्बन्धित अधिकारियों से कॉल के माध्यम से बात करके किया।
मैंने अपने सम्बोधन में कहा कि जब 2012 में आप लोगों ने हमें अवसर दिया था तो हम लोगों ने हाटा विधानसभा के विकास के कड़ी में जोड़ते हुए,ग्रामसभा बगरादेऊर को लोहिया ग्राम चयनित करके गांव में सड़क,नाली,बिजली और पेंशन जैसे तमाम विकास कार्यों को किया था,लेकिन आज वर्तमान समय में ग्रामसभा बगरादेऊर की क्षतिग्रस्त सड़कों-नालियों,बिजली के खम्भों की  तक इस भाजपा सरकार में नही हुआ है।
इसी क्रम में कुछ लोग कहने लगे,अब आप समाजवादी लोगों से ही विकास कार्य की उम्मीद है।
इस बात मैंने उन सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर 2022 में आप सब ने फिर से हमें अवसर दिया तो पूरे बगरादेऊर गांव में छुटे हुए विकास कार्यों के साथ साथ सभी समस्याओं का निदान हम लोग करेंगे।
आप सभी की समस्याओं का निदान करना हमारा कर्तव्य है और 2022 में अगर आप सभी का आशीर्वाद मिला तो हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

 









 

Post a Comment

0 Comments