पी०डी० तिवारी और मोनू दुबे अखिलेश यादव जी के क्रांतिकारी सिपाही है, उत्पीड़न और मुकदमों से नहीं डरने वाले - रणविजय सिंह मोहन
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में योगी सरकार के तानाशाही में सिद्धार्थनगर के समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू दुबे जी के घर तक जाने वाली सड़क पर सोमवार को भाजपा के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवा दिया गया,और यही नही उनके घर के बाहर बनी मंदिर की सीढ़ियों तक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
सिद्धार्थनगर जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूजा यादव जी है,जिनकी प्रस्तावक मोनू दुबे जी की पत्नी अंकिता दुबे जी है जो वार्ड नं० 33 से जिला पंचायत सदस्य है।
मोनू दुबे जी की पत्नी अंकिता दुबे जी प्रस्तावक से अपना नाम वापस ले लें इस प्रकार का दबाव प्रशासन द्वारा लगातार उन पर बनाया जा रहा था,लेकिन मोनू दुबे जी और अंकिता दुबे जी नही माने तो योगी सरकार के इशारे पर ग्राम कुर्हवा में स्थित उनके घर पर पुलिस-प्रशासन द्वारा बुलडोजर भेजकर उनके घर तक जाने वाली सड़क को खोद दिया गया और उनके घर के आसपास क्षतिग्रस्त भी किया गया।
वही देवरिया में समाजवादी नेता बरहज विधानसभा से सपा के प्रत्याशी रहे पी० डी० तिवारी जी के आवास और निवास पर पुलिस भेजकर छापा डाला गया एवं उनके परिजनों के साथ दुर्यव्यहार करना और सिद्धार्थनगर के समाजवादी साथी मोनू दुबे जी के घर पर बुलडोजर भेजना योगी सरकार के तानाशाही रैवेय को दर्शाता है।
योगी सरकार के इशारे पर इन दोनों ब्राह्मणों का उत्पीड़न और इनके परिजनों के साथ हुए दुर्यव्यहार को समाज के किसी भी जाति-धर्म के लोग बर्दाश्त नही करेंगे।
मैं रणविजय सिंह मोहन पी० डी० तिवारी जी और मोनू दुबे जी कहना चाहता हूँ कि आप दोनों और सम्पूर्ण समाजवादी पार्टी के साथ पूरे पूर्वांचल का नौजवान खड़ा है।
अगर इस योगी सरकार के दमनकारी नीति के विरोध में आंदोलन करना भी पड़ा तो सबसे पहले मैं रणविजय सिंह मोहन और कुशीनगर जनपद की समाजवादी पार्टी आगे आएगी और भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।
“हर जोर जुल्म से टक्कर हमारा होगा।”

0 Comments